Follow Us:

आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए बनी मंत्रिमंडल उपसमिति

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल सरकार के  राज्य मंत्रिमंडल ने आवारा पशुओं के कारण हो रही समस्याओं के समाधान के लिए मंत्रिमंडल उप समिति गठित करने का भी फैसला लिया। इस मंत्रिमंडल उप समिति में अनिल शर्मा, डॉ. राम लाल मारकंडा और गोबिंद सिंह ठाकुर इसके सदस्य होंगे। 

मंत्रिमंडल ने सर्वसमिति से हिमाचल के लोगों का भारतीय जनता पार्टी, इसकी नीतियों तथा कार्यक्रमों में विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया। इस बैठक में मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव दिया कि यह सरकार प्रदेश के लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करेगी।