हिमाचल

मतदाता सूची में छूटे महिला वोटर्स के पंजीकरण को चलेगा अभियान: डीसी

मतदाता सूची में छूटे महिला वोटर्स के पंजीकरण को चलेगा अभियान: डीसी
बीएलओ, महिला मंडल तथा स्वयं सहायता समूहों की लेंगे सहयोग
वोटर लिस्ट में पुरूषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या है कम    

लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत मतदाता सूची में छूटे हुए महिला मतदाताओं तथा दिव्यांगों के नामों का पंजीकरण करने के लिए 04 मई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि मतदाता लिंग अनुपात के अंतर को पूरा करने के लिए बूथ लेवल अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकताओं, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के सहयोग से मतदाता सूची में छूटे हुए महिला मतदाताओं के नाम पंजीकृत करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में पुरूष मतदाताओं की संख्या छह लाख 54 हजार 626 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या छह लाख 43 हजार 862 है जबकि कांगड़ा जिला में जनगणना के मुताबिक महिलाओं की संख्या पुरूषों के मुकाबले ज्यादा है।
उन्होंने कहा कि कुछ महिला मतदाताओं के नाम शादी से पहले मतदाता सूची में दर्ज नहीं करवाए जाते हैं जबकि कुछ नाम शादी हो जाने के उपरांत भी ससुराल की तरफ से मतदाता सूची में दर्ज करवाने में देरी हो जाती है जिस कारण पात्र महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से छूट जाते हैं। उ

स्वीप कार्यक्रम के तहत बूथ लेवल अधिकारियों तथा स्वयं सहायता समूहों व महिला मंडलों के माध्यम से पात्र महिलाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए विशेष अभियान आरंभ किया जाएगा ताकि कोई भी मतदान से वंचित नहीं रहे।

इसके साथ ही दिव्यांग पात्र नागरिकों का संबंधित मतदान क्षेत्र में पंजीकरण सुनिश्चित करवाया जाएगा। इस के लिए निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के सहयोग से विशेष कैंप भी आयोजित किए जाएंगे।

इसके साथ ही दिव्यांग मतदाताओं को मत का प्रयोग करने के लिए निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। मतदान केंद्र पर रैंप, व्हील चेयर, आने जाने के लिए वाहन की सुविधा तथा घर से मतदान की सुविधा भी उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया गया है, मतदान केंद्र में मतदाता सहायता बूथ, मतदाता साथी की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

Kritika

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

6 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago