हिमाचल

फोर्टिस कांगड़ा में कैंसर उपचार सेवाएं, हिमकेयर कार्डधारकों को मिलेगा निःशुल्क उपचार

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा क्षेत्रवासियों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं देने के लिए कृतसंकल्प है। फोर्टिस कांगड़ा अपनी विश्वस्तरीय सेवाओं में एक और उपलब्धि लेकर आया है, जिसके तहत अब कैंसर से पीड़ित मरीजों को प्रदेश से बाहर जाने से निजात मिलेगी और वे यहां पर अपना इलाज करवा सकेंगे, चाहे इससे पहले वह अपना इलाज प्रदेश से बाहर करवा रहे हों।

फोर्टिस कांगड़ा एक एनएबीएच प्रमाणित अस्पताल है। फोर्टिस कांगड़ा अपनी विश्वस्तरीय एवं उच्चत्तम गुणवत्ता चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में प्रदेश में बहुचर्चित तो है ही, साथ ही इसके सुपर स्पेशलिस्ट डाक्टरों एवं अनुभवी टीम के बलबुते फोर्टिस कांगड़ा अपनी चिकित्सा सेवाओं में शिखर की ओर अग्रसर है।

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा ने हाल ही में अपनी चिकित्सा सेवाओं में ओनकाॅलोजी (कैंसर) की विशेषज्ञ टीम को भी शामिल किया है। इससे कैंसर से पीड़ित मरीजों को राहत तो मिलेगी ही, साथ ही साथ क्षेत्रवासियों को कैंसर से संबंधित उच्चत्तम एवं विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाओं के लिए प्रदेश से बाहर जाने से राहत मिलेगी। कैंसर विभाग में आए नए विशेषज्ञ डाॅ अंकिता कटोच ने मौलाना आजाद मेडिकल काॅलेज नई दिल्ली से रेडिएशन ओनकाॅलोजी में एमडी की डिग्री हासिल की है।

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा का ओनकाॅलोजी विभाग मरीज की जांच कर कैंसर का जल्द पता लगाने में सक्षम है। सेलेक्टिव कीमोथैरेपी और टारगेटेड थैरेपी द्वारा मरीज का इलाज अब फोर्टिस कांगड़ा में संभव है। जो मरीज बाहरी प्रदेशों में अपना इलाज करवा रहे हैं, जो कि काफी महंगा पड़ता है, वे अब फोर्टिस कांगड़ा में सुचारू रूप से हिमकेयर कार्ड के जरिए निःशुल्क उपचार करवा सकते हैं।

Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

60 mins ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

1 hour ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

1 hour ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

2 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

2 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

2 hours ago