हिमाचल

कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने थामा कांग्रेस का हाथ

हिमाचल की राजनीति में बगावत की चिंगारी सुलगने लगी है। कांग्रेस के बागियों को बीजेपी का टिकट देने की वजह से पार्टी में बगावत का बम फूटने लगा है। बीजेपी के कई बड़े नेता भी बगावत उतर आए हैं इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है।

पूर्व सीएम धूमल और अनुराग ठाकुर के करीबी और सुजानपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के 2022 विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी कैप्टन रणजी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने दिल्ली में कैप्टन रंजीत सिंह को पार्टी में शामिल करवाया है।

रणजीत सिंह का कांग्रेस ज्वाइन करना बीजेपी के लिए बहुत बड़ा झटका है। रणजीत सिंह के भाजपा छोड़ने से कांग्रेस को न केवल सुजानपुर विधानसभा चुनाव बल्कि लोकसभा चुनाव में भी फायदा हो सकता है।

बता दे तो साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कैप्टन रंजीत सिंह मात्र 399 वोटों के अंतर से कांग्रेस के राजेंद्र राणा से हारे थे। उन्होंने राणा को भी कड़ी टक्कर दी थी। अब सुजानपुर में विधानसभा का चुनाव दिलचस्प होता दिखेगा। इसका असर लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा।

Kritika

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

4 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

4 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

4 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

5 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

20 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

20 hours ago