हिमाचल

पधर उपमंडल की चौहारघाटी में कार गहरी खाई में गिरी, 1 की मौत और एक घायल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के पधर उपमंडल की चौहारघाटी में एक टैक्सी कार के गहरी खाई में लुढ़कने से एक युवक की दुःखद मौत हो गई. जबकि कार में सवार एक अन्य युवक गंभीर जख्मी हो गया है. जिसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल जोगिंदरनगर लाया जा रहा है.
जख्मी युवक की पहचान वीरेंद्र (34) पुत्र मेघ सिंह निवासी रखोह सरकाघाट के रूप में हुई है. जबकि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. चालक कौन था अभी यह भी ज्ञात नहीं हो पाया है.
घटना बुधवार यानि आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई. हादसा बर्फ की फिसलन के कारण घटित हुआ बताया जा रहा है.
फियुनगलु-धरमेहड़-सुधार मार्ग में धरमेहड़ के समीप तरसावन रोड़ के पास टैक्सी कार नंबर HP01M4290 सड़क से लगभग 500 मीटर नीचे गहरी ढांक में लुढ़क गई.
Kritika

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

29 mins ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

33 mins ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

38 mins ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

40 mins ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

47 mins ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

5 hours ago