Categories: हिमाचल

कोटी वन कटान मामला: रिटायर्ड फॉरेस्ट अधिकारियों समेत 3 के खिलाफ मामला दर्ज

शिमला से सटे सब तहसील जुन्गा के कोटी वन रेंज में 400 से अधिक पेड़ों के अवैध कटान के मामले में शिमला पुलिस ने रिटायर्ड तीन वन अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें कोटी फारेस्ट बीट के पूर्व डिप्टी फारेस्ट रेंजर विकी चौहान और प्रकाश चंद और इसी बीट का फारेस्ट गार्ड हरि सिंह शामिल हैं।

उप पुलिस अधीक्षक दिनेश शर्मा ने गुरुवार को बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर तीनों रिटायर्ड वन कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। ढली थाने में इन तीनों के खिलाफ अधिनियम 1983 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। उन्होनें कहा कि कोटी में हुए अवैध वन कटान के दौरान उक्त तीनों आरोपी कोटी बीट में तैनात थे। इन तीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई गई है।

गौरतलब है कि 12 जनवरी 2018 को कोटी रेंज में बड़े पैमाने पर वन कटान का मामला सामने आया था। यह मामला तब उजागर हुआ था जब उक्त बीट का फॉरेस्ट गार्ड रिटायर हरि सिंह हुए और नए गार्ड पवन ने बीट संभाली। गार्ड की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने शलोट गांव के साथ लगते जंगल में 400 से अधिक पेड़ों के कटे ठूंठ पाए गए थे।

मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने भूप सिंह के खिलाफ पुलिस थाना ढली में एफआईआर दर्ज करवाई और उसे गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में आरोपी को कोर्ट ने जमानत ओर रिहा कर दिया था। मामला दर्ज करने के बाद वन विभाग और पुलिस टीम ने भूपराम के घर पर दबिश दी थी और उसके घर से 23 बोरियां कोयले की बरामद की गई थीं।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

38 mins ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को विस्तार सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है।…

50 mins ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

2 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

2 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

3 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

4 hours ago