Categories: हिमाचल

लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 145 जयन्ती पर रिज मैदान में मनाया “एकता दिवस”

आज देश भर में सरदार वल्लभभाई  पटेल की जयंती मनाई जा रही है। इस दिन को पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरदार पटेल की 145 वी जयंती पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए व पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर रिज मैदान स्थित उनकी प्रतिमा के सामने पुण्य पुष्प अर्पित किए। आज महाऋषि वाल्मीकि जयंती भी मनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज पटेल की जयन्ती, पूर्व प्रधानमंत्री स्व इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि के साथ वाल्मीकि जयंती भी है। इन तीनो महान विभूतियों को स्मरण करने का दिन है। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का अवसर है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने आतंकवाद के खिलाफ महत्वपूर्ण लड़ाई लड़ी और अपने जीवन का बलिदान राष्ट्र के लिए दे दिया। लौहपुरुष बल्लभभाई पटेल  देश के गृह मंत्री रहे जिन्होंने अलग-अलग रियासतों को एक साथ लाने का कठिन काम किया। पटेल ने भारत की 562 से ज्यादा रियासतों को एकसूत्र में बांधा। स्वतंत्र भारत को सुदृढ़ करने में बल्लभ भाई पटेल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके योगदान को प्रधानमंत्री मोदी ने समझा और गुजरात में पटेल की भव्य मूर्ति बनवाई जिसमे देश के सभी किसानों ने अपना योगदान दिया।

पटेल ने देश 562 रियासतों को इकट्ठा करके एक राष्ट्र भारत का निर्माण करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधने के लिए जो काम किया उसको देखते हुए मोदी सरकार ने पटेल की जयन्ती एकता दिवस के रूप के मनाने का निर्णय लिया। तब से आज के दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मनाया जा रहा है।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: शिमला लौटे सीएम सुक्खू, अगले सप्ताह कैबिनेट बैठक

CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

37 mins ago

6 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, आपके दिन का हाल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…

50 mins ago

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

18 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

19 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

19 hours ago