Categories: हिमाचल

मंडीः अलग अंदाज में मनाया करवाचौथ, महिलाओं ने कुछ यूं किया धरती मां का ‘श्रृंगार’

<p>मंडी जिले के करसोग उपमंडल के देहरी गांव में करवचौथ का नजारा अलग देखने को मिला। यहां के शिवा महिला मंडल की कार्यकर्ताएं सज-धज कर तो निकली, लेकिन बाजार न जाकर धरती मां के श्रृंगार में व्यस्त हो गई। शिवा महिला मंडल देहरी की महिलाओं ने करवाचौथ पर इलाके में पौधारोपण और स्वच्छता जैसा सराहनीय अभियान चलाया।</p>

<p>महिला मंडल के साथ जुड़ी दर्जनों महिलाओं ने पहले सुबह उठकर अपना श्रृंगार किया और उसके बाद धरती मां का रुप संवारा। देहरी गांव स्थित शिव मंदिर के पास सफाई अभियान चलाया। इससे पहले महिलाओं ने आम, शौरू और अनार के दर्जनों फलदार पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।</p>

<p>महिला मंडल देहरी की प्रधान बनिता शर्मा ने बताया कि यदि करवाचौथ पर महिलाएं अपना श्रृंगार कर सकती हैं तो फिर धरती मां का क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि आज से महिला मंडल ने करवाचौथ पर जो नई शुरूआत की है, वह भविष्य में भी इसी प्रकार से जारी रहेगी।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

6 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

6 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

8 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

9 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

10 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

10 hours ago