हिमाचल

CM की मध्यस्थता से अदानी-ट्रांसपोर्टरों में टूटा गतिरोध, कल से शुरू होंगे दोनों सीमेंट प्लांट

शिमला: आखिरकार 68 दिनों के गतिरोध के बाद हिमाचल प्रदेश में अदानी समूह व ट्रांसपोर्टरों के बीच चल रहा सीमेंट विवाद खत्म हो गया है। सरकार की मध्यस्थता के बाद और कई दौर की बैठकों के बाद आज सीमेंट विवाद पर विराम लग गया। अडानी समूह और दाडलाघाट व बरमाणा प्लांट के साथ मुख्यमंत्री की बैठक के बाद विवाद सुलझ गया।

सीमेंट विवाद सुलझने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनके मुख्यमंत्री बनने के 5 दिन बाद ही दाडलाघाट व बरमाणा दोनों सीमेंट कंपनियां बंद कर दी गई थी। उसके बाद सरकार ने दोनों पक्षों को सुना, क्योंकि हिमाचल प्रदेश के ट्रांसपोर्टरों अन्य लोगों का रोजी रोटी इन प्लांट के साथ जुड़ी है। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अडानी समूह और ट्रांसपोर्टरों के बीच के मसले को सुलझा लिया है और कल से अब यह प्लांट शुरू हो जाएंगे। उन्होंने ने बताया कि छ टायर वाले ट्रक का रेट 10 रुपये 30 पैसे प्रति किलोमीटर प्रति क्विंटल, जबकि 12 टायर वाले ट्रक के लिए 9 रुपये 30 पैसे प्रति किलोमीटर प्रति क्विंटल दाम तय किए गए हैं। बाकी जो भी मसले हैं वह संबंधित डीसी सुलझाएंगे।

दाडलाघाट ट्रांसपोर्टर यूनियन के अध्यक्ष रामकृष्ण शर्मा का कहना है कि सरकार की मध्यस्थता के बाद मसला सुलझा है। लेकिन उनकी सारी मांगे अभी नहीं मानी गई हैं। क्योंकि ट्रांसपोर्टरों के बहुत सारे मसले अभी भी कंपनी के साथ लंबित पड़े हैं। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि कंपनी हिमाचल व ट्रांसपोर्टर के हितों का ध्यान रख काम करेगी। उन्होंने बताया की कंपनी ने ये भी माना है कि इसमें ट्रक के फेरे भी ज्यादा मिलेंगे। विवाद से पहले ये दाम 10 रुपये 58 पैसे मिलते थे।

Kritika

Recent Posts

सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डीसी

धर्मशाला, 20 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि निष्पक्ष तथा…

24 mins ago

जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम

कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में चम्बा जिले के सलूणी…

26 mins ago

22 मई को दाड़ी फीडर के तहत बिजली बंद

धर्मशाला, 20 मई: विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला के कार्यकारी सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि…

28 mins ago

फोर्टिस कांगड़ा के बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. पुनीत आनंद ने किया अभिभावकों को सचेत

देश में मम्प्स के मामले काफी बढ़ रहे हैं, जो कि एक चिंता का विषय…

29 mins ago

हिमाचल में प्रधानमंत्री मोदी की रैली के बावजूद हारी भाजपा

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सातवें चरण में चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है…

31 mins ago

शिमला में पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन की मीटिंग

चुनावी मौसम में प्रदेश के पेंशनर्स ने भी अपनी मांगो को लेकर आवाज़ मुखर कर…

53 mins ago