हिमाचल

जिला में शतायु मतदाताओं को किया जाएगा सम्मानित: देबश्वेता बनिक

प्रदेश के जिला हमीरपुर निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बताया कि प्रथम अक्टूबर को प्रत्येक वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया जाता है. उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने इस विशेष दिन को हिमाचल प्रदेश के विधान सभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत एक विशेष अवसर के रूप में मनाने का निर्णय लिया है.

भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में वरिष्ठ नागरिकों की अहम भागीदारी है. इस दिन 80 वर्ष से अधिक तथा शतायु (100 वर्ष से अधिक) के वरिष्ठ नागरिकों को उनकी मजबूत लोकतंत्र में भागीदारी के लिए सम्मानित किया जायेगा.

उन्होंने बताया कि संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एस.डी.एम.) बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से शतायु मतदाताओं को उनके घरों में जाकर सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि भारत के माननीय मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा व्यक्तिगत सम्बोधित पत्र बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु व शतायु मतदाताओं को प्रदान किया जायेगा.

Kritika

Recent Posts

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट…

10 hours ago

कांग्रेस का रंग के आधार पर भारतीयां को बांटने का सपना नहीं होगा पूरा: भारद्वाज

धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने शाहपुर मंडल में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते…

10 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए चार प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

धर्मशाला, 13 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि सोमवार को कांगड़ा-चंबा…

10 hours ago

डूबने वाला है मोदी सरकार के जुमलों का टाइटेनिक: गुरदीप सिंह सप्पल

AICC के प्रशासन प्रभारी और CWC के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने भाजपा पर निशाना…

10 hours ago

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक सुभाष चंद मंगलेट भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए

हिमाचल प्रदेश के चौपाल से विधायक रहे हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के…

10 hours ago

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति की दो दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति शिमला में आज मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित करने के…

12 hours ago