<p>ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज दिल्ली में केंद्रीय पशु पालन मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की। इस संबंध में जानकारी देते हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए पशु पालन विभाग के चार बड़े प्रोजेक्ट्स को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की है। केंद्रीय पशु पालन मंत्री गिरिराज सिंह ने हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय कुक्कुट विकास संगठन (सीपीडीओ) का एक केंद्र बनाने को मंजूरी प्रदान की है। ऐसा एक केंद्र अभी चंडीगढ़ में है। इसके साथ-साथ मछली पालन विभाग के लिए उत्कृष्टता केंद्र, कड़कनाथ मुर्गा प्रजनन केंद्र, हिमाचली पहाड़ी गाय के संरक्षण और संवर्धन के लिए 10 करोड़ रुपए की परियोजना को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।</p>
<p>पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने इन चार बड़ी परियोजनाओं को हिमाचल प्रदेश के लिए मंजूर करने पर केंद्रीय पशु पालन मंत्री गिरिराज सिंह का आभार जताया तथा साथ ही हिमाचल प्रदेश के लिए केंद्रीय योजनाओं को उदार आर्थिक सहायता की मांग की। कंवर ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ हर संभव मदद कर रही है औऱ डबल इंजन का लाभ हिमाचल प्रदेश की जनता को मिल रहा है।</p>
Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…
Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…
CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…
शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…
CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…
Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…