Follow Us:

सीमित साधनों के बावजूद कोरोना से निपटने के लिए केंद्र ने थपथपाई प्रदेश बीजेपी और सरकार की पीठ: बिदंल

पी. चंद, शिमला |

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि सीमित साधनों के बावजूद हिमाचल में कोरोना संकट से निपटने के लिए प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार और भाजपा संगठन द्वारा किए गए प्रयासों और प्रबन्धों के लिए भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा और राष्ट्रीय महासचिव बी.एल. संतोष ने हिमाचल की पीठ थपथपाई है। केन्द्रीय नेतृत्व ने अन्य राज्यों को पहाड़ी प्रदेश हिमाचल भाजपा की कार्यशैली को अपनाने के लिए कहा जो कि हिमाचल जैसे छोटे से राज्य के लिए गर्व की बात है।

बिंदल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी.एल संतोष ने हिमाचल में कोरोना संकट से निपटने के लिए प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन द्वारा किए गए प्रबन्धों और प्रयासों की सराहना की है। बी.एल. संतोष ने अपने टवीटर एकांउट से प्रदेश भाजपा की प्रशंसा करते हुए अन्य राज्यों को हिमाचल भाजपा की कार्यशैली अपनाने के लिए कहा। उन्होंने अपने टवीटर संदेश में कहा कि हिमाचल ने कोरोना संकट की लड़ाई में सीमित साधनों को बावजूद शानदार और अनुकरणीय कार्य किया है जिसका अनुसरण अन्य राज्यों को भी करना चाहिए।
 
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कारोना संकट के दृष्टिगत कफर्यू और लॉकडाउन के उपरांत हिमाचल भाजपा ने अपने संगठन और प्रत्येक कार्यकर्ता को हर समय वाईब्रेशन मोड पर रखा जिसके परिणामस्वरूप भाजपा के हर सिपाही ने समाज सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने बताया कि भाजपा ने वीडिया कांफ्रेस के माध्यम से केन्द्र स्तर से लेकर प्रदेश स्तर और प्रदेश स्तर से जिला, मंडल, बूथ और बीएलए स्तर तक बैठकें की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे प्रदेश में अभी तक वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम 325 बैठकें आयोजित की जिसमें 14,662 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।