Categories: हिमाचल

आपदा से जूझ रहे हिमाचल को केंद्र ने जारी की 112 करोड़ की पहली किस्त

<p>प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हिमाचल को केंद्र सरकार ने 122 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की है। इसके अलावा प्रभावित क्षेत्रों जैसे लाहौल स्पीति प्रदेश में रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। प्रदेश को केंद्र सरकार से मिली सहायता राशि की जानकारी खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी। इससे पहले प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात की थी और प्रदेश में हुआ नुकसान और जारी राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली थी। जिसके बाद केंद्र सरकार ने आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को 122 करोड़ रुपये की किस्त जारी की है।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक करीब 1,200 से अधिक लोगों को लाहौल-स्पीति, कुल्लू और चंबा से निकाला जा चुका है। इनमें से 1,000 लोग लाहौल-स्पीति से हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाहौल-स्पीति, कुल्लू और चंबा में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए 7 हेलीकॉप्टरों की सेवाएं ली जा रही हैं। जिनमें सेना के 5 हेलीकॉप्टर शामिल हैं। एक हेलीकॉप्टर को गुरुवार को चंबा से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए भेजा गया और दूसरे प्रदेश सरकार के हेलीकॉप्टर की सेवाएं ली जा रही हैं।</p>

<p>लाहौल स्पीति के विभिन्न हिस्सों में पांच से सात फीट बर्फ में फंसे हजारों लोगों के लिए निर्माणाधीन रोहतांग टनल जीवनदायिनी बनी। रोहतांग टनल से हजारों लोगों की जान बची है। निर्माणाधीन टनल के दोनों छोर सितंबर 2017 में ही जुड़ गए हैं। इसके बाद आपातकालीन परिस्थितियों में इस टनल को लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाता है। 8.8 किलोमीटर लंबी यह टनल धुंधी से सिस्सू को जोड़ती है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

शिमला में निकाला सद्भावना मार्च, शांति बनाए रखने की ली शपथ

  Shimla: हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद से धार्मिक सौहार्द पर उभरे जख्‍मों पर मरहम लगाने…

2 hours ago

बहुउद्देशीय खेल परिसर में युवाओं के लिए नए अवसर, खेलों के विकास की ओर एक कदम

65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…

2 hours ago

गलोड़ और कांगू में मस्जिदों के निर्माण पर उठे सवाल, प्रदर्शन कर मांगी जांच

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…

3 hours ago

10आईपीएस समेत 152 पुलिस वालों को डीजीपी डिस्क अवार्ड

  शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…

3 hours ago

दारु पीने के दोस्‍त पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग, जानें फ‍िर क्‍या हुआ

Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…

4 hours ago

बड़ोग टनल में पौने दो घंटे फंसी ट्रेन, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

  Solan:  विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…

4 hours ago