Categories: हिमाचल

केंद्र ने हिमाचल में बंदरों को किया वर्मिन घोषित, पढ़ें बड़ी ख़बर

<p>केंद्र सरकार ने प्रदेश में बंदरों को वर्मिन जानवर घोषित किया है। यानी बंदर अब पिड़क जंतु घोषित है और अब अग़र वे किसी पर बेजवह हमला या नुकसान करते हैं तो उन्हें मारा जा सकता है। लिहाजा इसके लिए कुछ शर्तें भी है जैसे की जंगलों या वन्य इलाके में बंदरों को नहीं मारा जा सकता।</p>

<p>इस संबंध में हिमाचल प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को एक रिपोर्ट भेजी थी जिसमें बंदरों को लेकर उत्पन हो रही समस्याओं के बारे में अवग़त करवाया गया था। इसमें मुख्य रूप से किसानों की फंसलों को हो रहे नुकसान और लोगों पर हो रहे हमले को दर्शाया गया था। रिपोर्ट के आकलन के बाद केंद्र सरकार ने वन्य जीव अधिनियम 1972 की धाराओं के तहत सख्तियों को प्रयोग करते हुए बंदरों को पिड़क जन्तु(वर्मिन) के रूप में घोषित किया है।</p>

<p>ये अधिसूचना एक साल के लिए हिमाचल प्रदेश के कई पंचायतों में लागू होंगी जिसमें जिलावार का अलग-अलग आंकड़ा है। यानी की जिले के अनुसार पंचायतें तय हुई है। चंबा में 6, कांगड़ा में 15, बिलासपुर में 6, ऊना में 5 , शिमला में 16, सिरमौर में 10 सोलन में 8, मंडी में 10, कुल्लू और हमीरपुर 6-6, किन्नौर में 5 पंचायते चयनित की गई हैं।&nbsp; ग़ौरतलब है कि हिमाचल में बंदरों की वजह से गांवों में खेती चौपट हुई और शहरों में लोगों का जीवनयापन मुश्किल हो गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली

विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली बेटी है अनमोल तथा शगुन…

7 mins ago

अध्यापक बदलाव की धुरी: राजेश धर्माणी

  Mandi; शिक्षण एक बहुत ही उत्तम कार्य है और अध्यापक बनना गौरव की बात…

1 hour ago

हमीरपुर में देवभूमि संघर्ष समिति के धरना प्रदर्शन के दौरान व्यक्ति की मौत

  Hamirpur: देवभूमि संघर्ष समिति के धरना प्रदर्शन के दौरान 47 वर्षीय व्यक्ति की हार्ट…

1 hour ago

हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के मारे जाने की खबर, क्या है सच?

    World News: इजराइली हमले में हिजबुल्लाह का चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया है।…

3 hours ago

बंगलूरू के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट

  Karnatka, Agencies: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के ताज वेस्ट एंड होटल को बम से…

5 hours ago