हिमाचल

बरसात से हुए नुकसान का आंकलन करने कांगड़ा पहुंची केंद्रीय टीम

हिमाचल प्रदेश में बरसात के दौरान हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए केंद्रीय अंतर मंत्रालय टीम हिमाचल पहुंची है। बुधवार को टीम ने कांगड़ा जिला में मानसून सीजन के दौरान बारिश से हुए नुक्सान के आंकलन के लिए फील्ड विजिट किया। इस दौरान कांगड़ा जिला के शीला, चैतडू, राजोल, अनसूई और बोह, मैक्लोडगंज में हुए नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। इस दौरान भारी बारिश और बाढ़ के कारण प्रभावित जल शक्ति विभाग की परियोजनाओं तथा सड़क को हुए नुकसान का भी आकलन किया गया। टीम ने बोह में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र का दौरा भी किया।

इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिला में मॉनसून सीजन में 13 जून से लेकर 26 सितंबर तक लोक निर्माण विभाग को 93 करोड़ 28 लाख के करीब नुकसान हुआ है जबकि जल शक्ति विभाग की विभिन्न पेयजल और सिंचाई योजनाओं को 81 करोड़ 82 लाख के करीब नुकसान झेलना पड़ा है, नुकसान की रिपोर्ट पहले ही विभागों के माध्यम से राज्य सरकार को भेज दी गई है।

उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिला में विद्युत विभाग को एक करोड़ 96 लाख, एनएच को 23 लाख का नुकसान हुआ है, कृषि विभाग के तहत 56 लाख के करीब नुकसान आंका गया है। नगर निगम धर्मशाला के तहत दो करोड़ 80 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं, मानसून सीजन के दौरान 36 लोगों को जान भी गंवानी पड़ी है जबकि 37 पक्के घर, 60 कच्चे घर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके साथ ही 137 कच्चे घर आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हुए हैं, 199 काउ शेड क्षतिग्रस्त हुए हैं इससे करीब 2 करोड़ 90 लाख का नुकसान आंका गया है।

उपायुक्त ने बताया कि केंद्रीय अंतर मंत्रालय की टीम को बारिश, बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का फील्ड विजिट करवाया गया है ताकि नुकसान के बारे में सही जानकारी दी जा सके और उसी के आधार पर केंद्र सरकार से नुकसान की एवज में मुआवजा मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्रीय अंतर मंत्रालय टीम ने अधिकारियों तथा स्थानीय लोगों के साथ भी विस्तृत चर्चा की है।

Samachar First

Recent Posts

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

10 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

10 hours ago

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…

10 hours ago

आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…

10 hours ago

20 मई को टंग और बरवाला फीडर के अंतर्गत बिजली बंद

धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…

10 hours ago

ये जग्गी का नहीं, धर्मशाला की जनता का चुनाव, सरकार करेगी रुके हुए काम: बाली

कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…

10 hours ago