इतिहास में प्रदेश से पहली बार कोई खिलाड़ी भारोत्तोलक प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधत्व कर रहा है। यह बात प्रदेश भारोत्तोलक एसोसियशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कही। उन्होंने बताया कि कल्याण सिंह जिला चंबा की भटियात विधानसभा क्षेत्र से है और इस समय पटियाला एनआईएस कैंप में अभ्यास कर रहा है। कल्याण सिंह 6 जुलाई से समोआ में होने जा रही अंतर्राष्ट्रीय कॉमनवेल्थ गेम में जूनियर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में देश का नेतृत्व करेगा।

प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने इसका श्रेय कल्याण सिंह की मेहनत को बताया। वहीं, इसका श्रेय प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के साथ राष्ट्रीय सचिव सहदेव यादव को भी दिया। उन्होंने कहा कि एक छोटे से प्रदेश से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परफोर्म करना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि कल्याण सिंह देश के लिए स्वर्ण पदक जीत कर लौटेगा। उन्होंने कहा कि उनकी मौजूदगी में कल्याण सिंह ने पटियाला के ट्रायल कैंप में 291 किलो वजन उठाया था और अगर उसका प्रदर्शन इसी प्रकार रहा तो वो देश की झोली में अवश्य ही पदक डालेगा।

बता दें कि कल्याण सिंह इससे पहले भी 2019 में नागपुर में और जनवरी 2019 में पुणे में खेलो इंडिया में भी राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश को गौरवान्वित कर चुका है। यही कारण है कि कल्याण सिंह द्वारा समोआ में भी इसी प्रकार के प्रदर्शन की वेटलिफ्टिंग संघ ने उम्मीद जताई है।

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…