Categories: हिमाचल

चंबा: बर्फबारी का कहर, हजारों सेब के पेड़ तबाह-बागवानों को करोड़ों का नुकसान

<p>कबायली क्षेत्रों में सेब उत्पादन यहां के लोगों की आर्थिकी की रीढ़ रही है। मुख्य रूप से सेब तो इसके अलावा पलम, अखरोट, राजमाश, आलू और दूसरे उत्पाद कबायली क्षेत्रों की आमदनी का साधन रहा है। वहीं इस बार राहत के लिए हो रहा बर्फबारी का इंतज़ार बागवानों के लिए आफत बन आया है। चुराह क्षेत्र में सेब के करीब 10 हजार पेड़ क्षतिग्रस्त हुए हैं जबकि 12 हजार पेडों को आंशिक नुकसान का अनुमान है।</p>

<p>उधर, भरमौर क्षेत्र में 30 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले बागों को भारी हिमपात से नुकसान हुआ है। यहां 4680 पौधों के नुकसान की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें 1170 के करीब पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 3510&nbsp; पौधों को भारी नुकसान हुआ है। उद्यान विभाग भरमौर द्वारा 70 लाख 20 हजार रुपए के करीब नुकसान आंका गया है। आंकड़ों के मुताबिक चणहौता उद्यान में भी 20 के करीब पौधे पूर्ण रूप से टूटे हैं कथा 30&nbsp; पौधों को आंशिक रूप में नुकसान हुआ है।&nbsp; ग्राम पंचायत कुठेड में ग्रेडिंग और पैकिंग शैड को डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। इसी तरह अभी तक भरमौर उपमंडल के बागबानों को 72 लाख 60 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। जबकि आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।</p>

<p>&nbsp;इस बारे में जानकारी देते हुए एडीएम भरमौर पी.पी सिंह ने बताया कि जनजातीय उपमंडल भरमौर में हाल ही में हुए भारी हिमपात से करीब 150 बागबानों के बगीचों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं बागवानी अधिकारी चुराह आलक्ष पठानिया ने बताया कि क्षेत्र में सेब के हजारों पेड़ क्षतिग्रस्त हुए हैं जिसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारी बर्फबारी से करीब डेढ़ करोड़ के नुकसान का आरम्भिक अनुमान है। लिहाज़ा कुदरत के सफेद कहर के आगे बेबस हुए जिले के हजारों बागवान सरकार से उम्मीद लगाए हुए हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए अंतिम दिन 6 प्रत्याशियों ने भरा नाम

धर्मशाला, 14 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के…

14 hours ago

आंनद शर्मा एक दमदार नेता: मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला के दाड़ी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद…

14 hours ago

वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री

बड़सर (हमीरपुर): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं वीरभूमि हमीरपुर से हूं,…

14 hours ago

मतदान के दिन सभी सरकारी अस्पताल खुले रहेंगे

धर्मशाला, 14 मई: लोकसभा निर्वाचन तथा विधानसभा उपचुनाव के 1 जून को मतदान के चलते…

15 hours ago

जिस्पा में 32 प्रशिक्षुओं को 26 दिवसीय पर्वतारोहण का बेसिक कोर्स प्रदान किया गया

केलांग 14 मई: जनजातिय जिला लाहौल स्पीति में अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के…

15 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में गले के कैंसर की सफल सर्जरी

फोर्टिस कांगड़ा ने विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं में क्वालिटी मूल्य स्थापित करते हुए अस्पताल के ईएनटी…

15 hours ago