Follow Us:

चंबा-पठानकोट NH पर रावी में बही सड़क, शेष दुनिया से कटा चंबा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

प्रदेश में हो रही लगातार बारिश और लैंडस्लाइड्स से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग 154-A मार्ग का 50 मीटर हिस्सा रावी नदी में समा गया है। जिस वजह से चंबा पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवाजाही ठप हो गयी हैं।

बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से चंबा जिला का संपर्क टूट गया हैं। लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी का सामना उन मरीजों को करना पड़ रहा है, जो इलाज के लिए टांडा या शिमला जाते हैं। सड़क मार्ग टूटने से स्कूल-कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स को काफी दिक्कत हो रही है।

भूस्खलन की वजह से वाहनों के पहिए भी थम गए हैं जिससे HRTC को लाखों का घाटा हो रहा हैं। यहीं हाल निजी बसों और टैक्सियों का भी है। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग यातायात व्यवस्था को बहाल करने के लिए कार्य पर जुट गया है, लेकिन अभी भी मार्ग नहीं खुल पाया है। नीचे रावी नदी उफान पर है और ऊपर से लैंडस्लाइड का खतरा लगातार बना हुआ है।

एक्सेन जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि भारी बारिश से चम्बा पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग परेल के पास लैंडस्लाइड से बंद हो गया है जिसे खोलने के लिए सोच समझ कर कार्य किया जा रहा है, क्योंकि जरा सी चूक भी भारी साबित हो सकती है।