Categories: हिमाचल

चंबा: जन्माष्टमी पर निकाली गई भगवान श्री कृष्ण की शोभा यात्रा, विधानसभा उपाध्यक्ष और स्थानीय विधायक भी रहे मौजूद

<p>जिला मुख्यालय चंबा के राधा कृष्ण मंदिर से जन्माष्टमी के उपलक्ष पर बड़े ही धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली गई। हर साल जन्माष्टमी के दिन मुहल्ला जुलाहकडी के राधा कृष्ण मंदिर से एक शोभायात्रा निकाली जाती है जो&nbsp;मुख्य बाजार से होती हुई वापस राधा कृष्ण मंदिर पहुंचती है।&nbsp;इस दौरान भगवान श्री कृष्ण और अन्य देवताओं की आकर्षक&nbsp;और सुंदर झांकियां निकाली जाती हैं। इस शोभायात्रा में स्थानीय लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं लेकिन इस बार कोरोना की वजह से बहुत सीमित लोग ही इस शोभायात्रा में शामिल हो पाए।&nbsp;</p>

<p>वैसे हर साल इस शोभायात्रा में करीब 25 से 30 झांकियां शामिल की जाती थी लेकिन इस बार परंपराओं को निभाते हुए सिर्फ दो-तीन झांकियां ही इस शोभायात्रा में निकाली गईं।&nbsp;&nbsp;विधानसभा उपाध्यक्ष के साथ स्थानीय विधायक पवन नैयर भी इस शोभायात्रा में शामिल हुए।&nbsp;लोगों ने भगवान श्री कृष्ण और राधे राधे के गायन के साथ पूरी मस्ती से&nbsp;इस&nbsp;शोभायात्रा में भाग लिया। रात के समय 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्म&nbsp;समय के&nbsp;अवसर पर यहां एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।&nbsp;</p>

<p>इस शोभायात्रा में भाग लेते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने बताया कि कोविड की वजह से परंपराओं को निभाते हुए बहुत ही सीमित लोगों के साथ जन्माष्टमी की शोभायात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि वह&nbsp;भगवान से यह प्रार्थना करते हैं कि अगले साल इस कोरोना&nbsp;महामारी से छुटकारा मिले और सभी लोग बढ़-चढ़कर इस त्यौहार को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाएं।&nbsp;</p>

<p>वहीं, स्थानीय लोगों और कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज नय्यर&nbsp;भी इस शोभायात्रा में शामिल हुए।&nbsp;&nbsp;उन्होंने भी&nbsp;&nbsp;भगवान श्री कृष्ण से यह प्रार्थना की जल्द से इस करोना महामारी से छुटकारा मिले वह लोग फिर से अपने त्यौहारों को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाएं।</p>

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

3 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

3 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

3 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

3 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

17 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

18 hours ago