Follow Us:

30 घंटे बाद चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर यातायात बहाल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

लगातार हो रही बारिश से ध्वस्त हो चुके चंबा-तीसा मुख्य मार्ग को आखिरकार बहाल कर दिया गया है। 30 घंटे की कड़ी मशक्कत के  बाद सड़क को ठीक कर दिया गया है। मार्ग बहाल होने से रास्ते में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली है। दरअसल, चंबा-तीसा, सलूणी और पांगी तीन उपमंडलों का संपर्क पूरी तरह से टूट गया था। इन इलाकों के लोगों को अपने घरों में कैद होने के आलावा कोई और चारा नहीं था।

लगातार भारी बारिश के बाद चंबा जिला के कई मार्ग बंद हो गए थे जिसके चलते लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में परेशांनी हो रही थी। कई मार्ग बाढ़ में बह गए थे। जबकि कई लैंड-स्लाइडिंग के भेंट चढ़ गए।