Follow Us:

हिमाचल में आज से बारिश-बर्फबारी के आसार

desk |

हिमाचल में मौसम आज से करवट बदलेगा। हिमाचल के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्र में आज से 30 जनवरी तक बारिश बर्फबारी के आसार जताए जा रहे है।

मौसम विभाग के अनुसार आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार है। ऐसे में 2 महीने से बारिश बर्फबारी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है।

हालांकि प्रदेश में ठंड से राहत नहीं मिलने की उम्मीद है। प्रचंड ठंड और शीत लहर के कारण हिमाचल के 10 इलाकों का तापमान माइनस से नीचे चला गया है। वहीं हिमाचल के सबसे गर्म जिला उन्ना का तापमान शिमला और धर्मशाला से भी कम रहा।