Follow Us:

जंजैहली में तलाशी जा रहीं रोप-वे की संभावनाएं

नवनीत बत्ता |

जंजैहली में पर्यटन व्यवसाय को विकसित करने के लिए रोप-वे की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। क्षेत्र में ऐेसे स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां पर रोप-वे स्थापित हो सकें। यह काम सीएम द्वारा क्षेत्र को दिए गए 21 करोड़ रुपए के तहत किए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार ठंड के मौसम के समाप्त होते ही यहां पर विकास कार्य शुरू हो गए हैं। क्षेत्र में एम्यूज़मेंट पार्कए बायोलॉजिकल पार्कए एडवेंचर स्पोर्ट्स और पिकनिक स्पॉट जैसी नई सुविधाएं तैयार की जाएंगी। क्षेत्र को विकसित करवाने में दिल्ली के लोगों में भी काफी उत्साह दिखा रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार जंजैहली में पर्यटन को नया रूप देने देने के लिए यह योजना कारगर सिद्ध होगी और इससे हमारी आर्थिकी में भारी इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि यहां पर शिकारी देवी के दर्शनों के लिए तो हर साल लाखों श्रद्धालु आते ही हैं साथ ही अगर जंजाली को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा तो बड़ी संख्या में लोग यहां पर घूमने फिरने भी गर्मियों के मौसम में आ सकते हैं।