हिमाचल

हमीरपुर में दबोचा गया चरस माफिया, गैंग के सदस्यों को तलाश रही पुलिस

हमीरपुर: बड़सर सब-डिवीजन के ग्रामीण क्षेत्र में 270 ग्राम चरस का जखीरा पकड़ा गया है। बिझड़ी की सठवीं ग्राम पंचायत के पुष्पराज उर्फ भोलु से यह चरस पकड़ने की सफलता बड़सर पुलिस ने हासिल की है। अब बड़सर पुलिस ग्रामीण क्षेत्र में भोलु गैंग के नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है।

सूत्र बताते हैं कि भोलु और उसका गैंग लंबे अरसे से ग्रामीण क्षेत्रों में चरस माफिया का बड़ा सरगना बताया जाता है। हालांकि भोलु के ऊपर किस चरस माफिया बरदहस्त है व भोलु किसके लिए काम कर रहा है। इसकी जांच भी बड़सर पुलिस कर रही है।

मामले की पुष्टि करते हुए बड़सर के डीएसपी शेर सिंह ठाकुर ने बताया कि पुष्पराज उर्फ भोलु सठवीं निवासी से 270 ग्राम चरस पकड़ी है। चरस पकडऩे की कार्रवाई के तुरंत बाद पुलिस ने भोलु को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उसके वाहन को भी कब्जे में लिया है।

सूत्र बताते हैं कि बिझड़ी से लेकर घोड़ीध्बीरी तक नशे के यह सौदागर कई घरों को बर्बाद कर चुके हैं जबकि कई युवकों के व्यापार को तबाह कर चुके हैं। ग्राम पंचायत सठवीं व आसपास के क्षेत्रों में नशे की लत में कई युवक अब नशा बचने के कारोबारी बन चुके हैं।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago