हिमाचल

अपने विभाग को हर विषय पर राय देने में माहिर है बागवानी मंत्री: बरागटा

प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी अपने विभाग को छोड़कर प्रदेश सरकार के हर विषय पर अपनी राय देने में माहिर है, यह बात प्रदेश प्रवक्ता चेतन सिंह बरागटा ने कही। उन्होंने कहा कि बीते सेब सीजन में बागवानी मंत्री ने पॉलिसी डिसिजन लिया कि बागवान पेटी में 24 किलो से उपर सेब नही बेच पाएगा। इस निर्णय को सरकार हिमाचल से बाहर तो छोड़ो हिमाचल प्रदेश की फल मंडियों में भी लागू न करवा पाई। बागवानी मंत्री ने पुरे सेब सीजन के दौरान बागवानो को कन्फ्यूज करके रखा। जनता के सामने इस बात को स्पष्ट करना चाहिए कि एम आई एस के तहत एच पी एम सी और हिमफेड द्वारा खरीदे गए सेबो का भुगतान हो गया है या नही?

बागवानी में प्रयोग होने वाले उपकरण पर जो सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाती थी ,क्या वो सरकार बागवानो को अभी भी दे रही है,ये सारी बाते जनता के समक्ष स्पष्ट होनी आवश्यक है। इस वर्ष भारी वर्षा के कारण आई आपदा में बागवानों की फसल तबाह हो गई, कई लोगो के तो बागिचे ही उजड्ड गए। क्या उन लोगो को आपने मुआवज़ा दिया, अगर दिया तो कितना दिया ये बागवानी मंत्री को बताना चाहिए क्योकि राजस्व विभाग भी उनके पास है।

चेतन बरागटा ने कहा कि बागवानी मंत्री द्वारा आजकल एक और नेरेटिव जनता में फैलाया जा रहा है कि अगले सीजन में हम यूनिवर्सल कार्टन लाएगे। बागवान जानना चाहता है कि क्या आपने कोरियेटिड मैनुफेकचर्ज (जो कम्पनियां कार्टन बनाती है ) से बात कर ली है तथा अन्य प्रदेश की सरकारों से इस विषय पर चर्चा की है। ताकि हिमाचल प्रदेश के साथ अन्य प्रदेशों की फल मंडियों में भी सेब बिना किसी परेशानी से सेब बिक सके। प्रदेश का बागवान ये बात बागवानी मंत्री से जानना चाहता है।

Kritika

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago