Categories: हिमाचल

मुख्यमंत्री ने भाजपा मंडल बिलासपुर, चिंतपूर्णी और बंजार की वर्चुअल रैलियों को किया संबोधित

बिलासपुर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बिलासपुर सदर के भाजपा मंडल, ऊना के चिंतपूर्णी भाजपा मंडल और कुल्लू के बंजार भाजपा मंडल की वर्चुअल रैलियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा की देश औऱ प्रदेश के लोग भाग्यशाली हैं कि संकट के इस समय में देश का मार्गदर्शन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में एक मजबूत नेतृत्व मौजूद है। यह प्रधानमंत्री के समयबद्ध और त्वरित निर्णय के कारण ही सम्भव हुआ कि भारत में मृत्यु की संख्या लगभग 9100 है। जबकि 142 करोड़ की जनसंख्या वाले दुनिया के लगभग 15 सबसे गंभीर रूप से प्रभावित देशों में लगभग 4.30 लाख मौतें दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कोरोना के लगभग 186 सक्रिय मामले हैं और स्थिति भी नियंत्रण में है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण विकास की गति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। राज्य सरकार ने अर्थव्यवस्था के पुनरूत्थान के लिए मंत्रिमंडल उप समिति और टास्क फोर्स का गठन किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता खबरों में बने रहने के लिए राज्य सरकार पर निराधार और झूठे आरोप लगा रहे हैं। राज्य में भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है और सरकार दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में, पहली बार देश के प्रधानमंत्री बनने पर डिजिटल इंडिया अभियान आरम्भ किया। यह प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता के कारण ही सम्भव हो पाया कि कोरोना महामारी के वर्तमान समय में भी, हम आधुनिक तकनीक के माध्यम से एक-दूसरे से सम्पर्क बनाए रखने में सक्षम हैं। प्रधानमंत्री ने भी कोरोना वायरस से निपटने के लिए हिमाचल सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की है। राज्य सरकार की पहल को एक स्वतंत्र एजेंसी ने भी स्वीकार किया है। राज्य के लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि सभी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति संस्थागत क्वारन्टीन या होम क्वारन्टीन के अन्तर्गत थे। दूसरे राज्यों से आने वाले किसी भी व्यक्ति को घर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

राज्य सरकार ने जरूरतमंदों को राहत देने और देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे लगभग दो लाख लोगों को वापस लाने पर 15 करोड़ रुपये व्यय किए है। दूसरी ओर, राज्य कांग्रेस पार्टी ने अपने केंद्रीय नेतृत्व को सूचित किया है कि उन्होंने जरूरतमंदों को मास्क और भोजन उपलब्ध कराने पर 12 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उन्हें जवाब देना चाहिए कि उन्होंने यह पैसा कहां खर्च किया, क्योंकि उन्होंने राज्य में कुछ नहीं किया है।

बिलासपुर के विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह इस जिला का सौभाग्य है कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल, भाजपा के प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा इसी मिट्टी के सपूत है। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने लगभग 45हजार फेस मास्क तैयार करने और लोगों को वितरित करने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पॉस फंड में 30 लाख रुपये औऱ पीएम केयर्ज फंड में 10 लाख रुपये प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया।

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत 26.92 करोड़ रुपये औऱ बाढ़ नियन्त्रण के लिए 27 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। नंदपुर-मेडी सड़क के निर्माण में 21 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल्लू का बंजार क्षेत्र राज्य के एक आदर्श निर्वाचन क्षेत्र के रूप में उभर रहा है। राजकीय डिग्री कॉलेज गाड़ा-गुशैणी के भवन निर्माण के लिए काम शुरू कर दिया गया है और क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 26 सड़कों के निर्माण कार्य पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

3 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

3 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

4 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

4 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

5 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

5 hours ago