Follow Us:

मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस को लेकर सदन में दिया वक्तव्य

पी. चंद, शिमला |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर सदन में वक्तव्य दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में कोरोना वायरस को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग इसके लिए पूरी तरह से अलर्ट है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 428 लोग कोरोना प्रभावित देशों से हिमाचल आये हैं।

जिनमें 268 लोगों की जानकारी बीयूरो ऑफ इमिग्रेशन से जबकि 160 ने खुद जानकारी दी है। प्रदेश में 4 लोगों के सैम्पल जांच के लिए दिल्ली एम्स भेजा गया था। जिनकी रिपोर्ट नेगटिव आयी है। जो प्रदेश के लिए संतोष की खबर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कोरोनो (COVID-19) को महामारी घषित कर दिया है।

5 मार्च 2020 को भारत सरकार ने covid-19 को लेकर सामूहिक सभाओं, समारोह को रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद 6 मार्च को सरकार ने सभी जिलों को सार्वजनिक सभाओं को रोक लगाने के निर्देश दिए। केवल जरूरी सभाओं को पूरी सावधानी के साथ करने की हिदायत दी गई है। भारत सरकार ने सभी कोरोना प्रभावित देशों से आने वाले लोगों के वीजा पर 15 अप्रैल तक प्रतिबंध लगा दिया है।