हिमाचल

मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती पर नगर निगम शिमला को दिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां गांधी जयंती के अवसर पर शिमला नगर निगम के लिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह गारबेज कॉम्पेक्टर्स 1 करोड़ 40 लाख रुपये व्यय कर शिमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत खरीदे गए हैं।

प्रत्येक कॉम्पेक्टर की क्षमता 14 क्यूबिक मीटर है और यह लगभग 12 टन कूड़ा एक बार में शिमला स्थित भरियाल अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र तक ले जाने की क्षमता रखता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके इस्तेमाल से न केवल कूड़ा प्रबंधन में सुधार आएगा बल्कि परिवहन लागत भी घटेगी।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को अधिमान देते हुए साफ-सफाई को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांधी जी के शिमला को स्वच्छ बनाने व इसके सुनहरे भविष्य के लिए देखे गए सपने को हकीकत में बदलने के लिए निरन्तर प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला में बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन के लिए खरीदे गए यह गारबेज कॉम्पेक्टर्स शिमला को स्वच्छ बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। शिमला आज स्वच्छ एवं हरित भविष्य की दिशा में निरन्तर बढ़ रहा है और यह कॉम्पेक्टर्स इस लक्ष्य को हासिल करने में सहायता करेंगे साथ ही पर्यावरण को केंद्र में रखते हुए शिमला के विकास को उत्तरोत्तर दिशा प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला प्रदेश का महत्त्वपूर्ण पर्यटक गंतव्य है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सक्रियता से कार्य कर रही है और पर्यटकों के अनुभवों को अधिक सुखद बनाने के लिए प्रदेश में आधारभूत संरचना के विकास पर बल दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, स्वच्छता को बढ़ावा तथा विभिन्न सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, स्थानीय विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. रितेष कपरेट, हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रमुख अनुराग शर्मा, कांग्रेस नेता देवेन्द्र बुशहरी, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक राजीव कुमार, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, नगर निगम शिमला के आयुक्त भुपेन्द्र कुमार अत्री और अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Kritika

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago