Follow Us:

मुख्यमंत्री ने सभी आवश्यक सेवाओं को बहाल करने के दिए निर्देश

पी. चंद, शिमला |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बर्फ़बारी के कारण बाधित सभी सड़कों को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि लोगों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। वह आज यहां मीडिया से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी उपायुक्तों को राज्य के हिमपात प्रभावित क्षेत्रों में बाधित सभी आवश्यक सेवाओं को बहाल करने के निर्देश दिए गए है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को बर्फ़बारी के कारण प्रभावित क्षेत्रों में बाधित जलापूर्ति व्यवस्था को अति शीघ्र बहाल करने और हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित बनाए रखने के लिए निर्देश दिए गए है। मुख्यमंत्री ने बर्फबारी के दौरान लोगों से सचेत रहने और सावधानी बरतने साथ ही सरकार औऱ प्रशासन को सहयोग देने की अपील की।