हिमाचल

मुख्यमंत्री लगातार हिन्दुओं का कर रहे हैं अपमान: बिंदल

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार हिन्दुओं का अपमान कर रहे हैं. प्रदेश विधानसभा चुनावों के बाद सुक्खू ने प्रदेश के बाहर जाकर कहा था कि 97 प्रतिशत हिन्दु आबादी वाले प्रदेश ने हिन्दुवादी संगठन भाजपा को हरा कर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाई है.

बैंगलूरू (कर्नाटक) चुनाव में एक बार फिर सुक्खू ने कहा कि 97 प्रतिशत हिन्दु आबादी वाले हिमाचल में हिन्दुवादी संगठन भाजपा की हार हुई.

डॉ राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने उक्त स्टेटमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की. डॉ बिन्दल ने कहा कि सुक्खू का ब्यान करोडों हिन्दुओं का अपमान है.

कर्नाटक में सुक्खू का यह ब्यान केवल मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए दिया गया ब्यान है. जहां कांग्रेस खुल्लमखुल्ला मुस्लिम आरक्षण की घोषणा करके वोट लेने में लगी है और पी.एफ.आई जैसे राष्ट्र विरोधी संगठन की तुलना राष्ट्रवादी धार्मिक संगठन बजरंग दल से करके मुस्लिम बोटों का ध्रुवीकरण कर रही है. उसी कडी में हिमाचल के मुख्य मंत्री का ब्यान हिन्दु विरोधी मानसिकता के साथ दिया गया ब्यान है. जो पूरी तरह निंदनीय है.

डॉ बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास सदा ही मुस्लिम तुष्टीकरण का रहा है. राम जन्म स्थान पर राम का भव्य मन्दिर निर्माण हो.

इसका लगातार विरोध कांग्रेस के नेताओं द्वारा किया गया. यहां तक कि सर्वोच्च न्यायालय में भी इसका डट कर विरोध किया गया. आज राम जन्म स्थान पर भव्य राम मन्दिर का निर्माण भारत की सांस्कृतिक आत्मा का पुन निर्माण है.

Kritika

Recent Posts

राष्ट्रपति ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की

राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की राष्ट्रपति ने…

1 hour ago

लोक सभाचुनाव के दृष्टिगत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनीष गर्ग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक की…

3 hours ago

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

18 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

18 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

18 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

18 hours ago