Categories: हिमाचल

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिलों को कोविड जांच प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में कोविड-19 मामलों में तीव्र वृद्धि से उत्पन्न स्थिति के दृष्टिगत आज यहां से वर्चुअल माध्यम से सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और चिकित्सा महाविद्यालयों के प्रधानाचार्या और चिकित्सा अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस समय माईक्रो कन्टेन्मेंट जोन के माध्यम से प्रभावी निगरानी कर कोविड मामलों की टैस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने उपायुक्तों को अपने जिलों में कोविड जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोविड-19 वैक्सीन की कम से कम बर्बादी हो क्योंकि देश और प्रदेश को इसकी बहुत आवश्यकता है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार कोविड-19 मरीजों के लिए बिस्तरों की क्षमता में तीन हजार तक वृद्धि करने के लक्ष्य को लगभग पूरा कर चुकी है और किसी भी आपातकालीन स्थिति का सामना करने के लिए बिस्तरों की क्षमता को पांच हजार तक बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों और ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। प्रदेश सरकार ने एहतियाती तौर पर अतिरिक्त तीन हजार डी-टाईप ऑॅक्सीजन सिलेण्डरों का भण्डारण किया है ताकि खाली सिलेण्डरों की कोई कमी न हो। डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को अस्पताल में कोविड-19 रोगियों के साथ प्रभावी सम्पर्क सुनिश्चित करना चाहिए ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़े और वे शीघ्र स्वास्थ्य लाभ कर सकें। वरिष्ठ चिकित्सकों को कोविड वार्डों का नियमित दौरा कर मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में उचित साफ-सफाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन प्रणाली को सुदृढ़ बनाना चाहिए और आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला मण्डलों और युवक मण्डलों को होम क्वारंटीन में रखे गए कोविड मरीजों के परिजनों के साथ सम्पर्क में रहने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों से होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों पर निगरानी रखने का अनुरोध किया। उन्होंने इन प्रतिनिधियों को बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर जारी की गई मानक संचालन प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवाने का भी आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने आइजीएमसी शिमला, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा, राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चम्बा और नेरचौक के कोविड-19 वार्डों में कार्यरत चिकित्सकों, नर्सों, वार्ड बॉयज और स्वच्छता कर्मियों के साथ बातचीत की। उन्होंने कोविड वार्डों में मरीजों को बेहतर चिकित्सा उपचार प्रदान करने में निःस्वार्थ सेवाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 15.21 लाख खुराकें दी जा चुकी हैं। प्रदेश में टीकाकरण अभियान को गति देने के प्रयास किए जाने चाहिए। राज्य में मामलों की रिकवरी दर 83 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.50 प्रतिशत है। मरीजों को समय पर इलाज प्रदान कर मृत्यु दर कम करने के प्रयास किए जाने चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए आयुष विभाग के चिकित्सकों, नर्सों और अन्य पेरामेडिकल स्टाफ को स्वास्थ्य विभाग के साथ कार्य करना चाहिए क्योंकि वे दवाओं की आधुनिक प्रणाली से प्रशिक्षित हैं। मुख्य सचिव अनिल खाची ने कहा कि होम आइसोलेशन के मामलों की निगरानी करना महत्त्वपूर्ण है ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सके। इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए समुदाय की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में ऑॅक्सीजनयुक्त सुविधा वाले बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल में 2 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड, अभी तापमान सामान्य से ज्यादा

Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…

56 mins ago

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

2 hours ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

2 hours ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

2 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

3 hours ago

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

20 hours ago