Follow Us:

रजत जयंती समारोह में कांगड़ा पहुंचे CM, संस्कृत कॉलेज की उठी मांग

मनोज धीमान |

जिला कांगड़ा में शांता कुमार की अध्यक्षता में ब्राह्मण समाज की रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में पहुंच गए हैं। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, सरवीण चौधरी, विधायक राकेश पठानिया, विशाल नेहरिया, मुलखराज प्रेमी, अरुण मेहरा, केसीसी बैंक के चेयरमैन डॉ राजीव भारद्वाज भी कार्यक्रम में उपस्थित हैं। साथ ही भारी संख्या में लोग उपस्थित हैं।

कांगड़ा में ब्राह्मण समाज ने मुख्यमंत्री के सामने रखी मांग कहा ज्वालाजी और ब्रजेश्वरी धाम में संस्कृत का कॉलेज बनाया जाए। साथ ही मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिवार वालों को सम्मानित किया।

कीचड़ में सजा दरबार

बता दें कि इस कार्यक्रम के लिए सजे दरबार में लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है क्योंकि कांगड़ा मैदान में बारिश की वजह से खूब कीचड़ भरा हुआ है। लोगों के बैठने की व्यवस्था सही तरीके से की गई है। लेकिन एंट्री डोर पर कीचड़ लोगों और नेताओं का इस्तकबाल कर रहा है। देर रात से प्रशासन कीचड़ की समस्या का समाधान करने पर जुटा है लेकिन पूरी तरह साफ नहीं कर पाया है।