Follow Us:

सिविल सर्विस-डे पर मुख्यमंत्री ने लॉन्च किए 8 बेव पोर्टल

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शनिवार को 12वें सिविल सर्विस-डे के मौके पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 8  बेव पोर्टल लॉन्च किए। सहभागी आईटी सक्षम, नागरिक केंद्रित न्यूनतम, सरकार द्वारा अधिकतम शासन विषय को लेकर मनाए जा रहे नागरिक सेवा दिवस पर मुख्यमंत्री ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम, डिजिटल साक्षरता मानचित्रण, हिमाचल, जिला सुशासन, नवाचार ऊष्मायन केन्द्र, ऑनलाइन प्रशिक्षु पंजीकरण पोर्टल, हिपा ई-समाचार पत्र और हिपा जर्नल अंक पोर्टल को आज शुरू किया।

इनमें RTI एक्ट-2005 को ऑनलाइन करने वाला पोर्टल भी शामिल है। ऐसा करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बन गया है। वर्तमान में किसी भी राज्य में आरटीआई के तहत सूचना ऑनलाइन नहीं मिलती है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रशासनिक सुधार संगठन द्वारा लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2011 के सार-संग्रह में प्रदेश सरकार के 26 विभागों द्वारा नागरिकों को 187 समयबद्ध अधिसूचित सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। जिन्हें 12582 नामित पादभिदीत अधिकारियों के माध्यम से उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिला स्तर पर 56 नोडल अधिकारी इन सेवाओं पर निगरानी रखे हुए हैं।