Categories: हिमाचल

जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष गठित: विपिन सिंह

<p>स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि गम्भीर बीमारियों से ग्रस्त जरूरतमंद लोगों को उपचार के लिए सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष गठित किया गया है। इस कोष के तहत जरूरतमंद को प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के अतिरिक्त प्रदेश के बाहर पीजीआई चंडीगढ़, मेडिकल कॉलेज चण्डीगढ़, एम्स दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत पंजीकृत अस्पतालों में उपचार करवाने के लिए भी सहायता प्रदान की जा सकेगी। सभी गंभीर बीमारियों को इसमें शमिल किया गया है।</p>

<p>स्वास्थ्य मंत्री आज वीरवार को सुलह विधानसभा क्षेत्र के ननाओं में लोगों की समस्याओं को&nbsp; सुनने के उपरांत बोल रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने ननाओं में लगभग 200 लोगों की समस्याओं को सुनकर अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अगर&nbsp; लोगों की समस्याओं से सम्बन्धित कोई आवेदन उनके समक्ष आता है तो उस पर समयबद्ध निपटारा कर उन्हें अवगत करवाएं ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago