हिमाचल

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय विद्युत एवं ऊर्जा मंत्री से की भेंट

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न लम्बित मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने शानन जल विद्युत परियोजना के पट्टे की अवधि पूर्ण हो जाने पर इसके अधिकार राज्य सरकार को वापिस दिलवाने तथा इस मुद्दे का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने के लिए केंद्रीय मंत्री सेे हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री से बीबीएमबी के पास कई वर्षों से लम्बित बकाया राशि को शीघ्र जारी करवाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि वर्षों से लम्बित राशि न मिलने केे कारण राज्य को भारी नुकसान हो रहा है। मुख्यमंत्री ने स्पीति में मेगा सोलर पार्क के लिए भी सहायता का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया तथा अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग, प्रधान सचिव (वित्त) देवेश कुमार और आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित थे।

Kritika

Recent Posts

मॉनसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही शुरू

शाेकोदगार से शुरू हुई सदन की कार्यवाही, सदन की कार्यवाही से पहले कांग्रेस विधायक दल…

42 mins ago

मानसून सत्र के पहले दिन ही विपक्ष का हंगामा, नाराज विपक्ष का वॉक आउट

हिमाचल मानसून सत्र के पहले दिन ही विपक्ष ने कड़े तेवर दिखा दिए हैं. विपक्ष…

46 mins ago

हिमाचल विधानसभा में पिता-पुत्र के बाद आज पहली बार पति-पत्नी होंगे एक साथ

हिमाचल के चुनावीं इतिहास में पहली बार पति-पत्नी यानी मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और विधानसभा देहरा…

4 hours ago

जोगिंद्रनगर: कार हादसे में 9 महीने के बच्चे की मौत, 4 घायल और 1 की हालत गंभीर

मंडी जिला के जोगिंद्रनगर शहर के साथ लगते ढेलू गडियाडा में एक कार हादसे में…

4 hours ago

सरकारी काम के लिए पुलिसकर्मियों के वेतन से पांच गुना पैसा काटना अनुचित: जयराम ठाकुर

शिमला: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एचआरटीसी की बसों में सफ़र के लिए पुलिसकर्मियों के अंशदान…

4 hours ago

मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक…

4 hours ago