<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषि कपूर एक बहुमुखी प्रतिभा वाले अभिनेता थे, जिन्होंने अपने पांच दशकों के अपने करियर में अनेक फिल्मों में बेहतरीन किरदार निभाकर करोड़ों लोगों के दिलों को जीता।</p>
<p>उन्होंने कहा कि ऋषि कूपर के निधन से फिल्म जगत को एक बड़ी क्षति पहुंची है और उनके बेहतर अभिनय और उदार व्यक्तित्व के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंग्त आत्मा की शांति और शोक सतंप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।</p>
<p>बता दें कि दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का वीरवार सुबह निधन हो गया। बुधवार को ही ऋषि कपूर को मुंबई के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया था और गुरुवार को वह दुनिया छोड़ कर चले गए। ऋषि कपूर 67 साल के थे और कैंसर से पीड़ित थे। गुरुवार सुबह 8.45 बजे ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली। वो ल्यूकेमिया नामक बीमारी से पिछले 2 साल से लड़ रहे थे। अस्पताल ने उनके लिए आखिरी दम तक कोशिश की।</p>
<p> </p>
आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों…
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं…
Badsar burglary incidents: उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएँ तेजी से बढ़…
NIT Hamirpur : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी हमीरपुर के गणित और वैज्ञानिक कंप्यूटिंग विभाग द्वारा…
Highlights 26 साल बाद ग्रामीणों की सड़क की मांग अब होगी पूरी, निर्माण के लिए…
Highlights शानन परियोजना वापस पाने को मजबूती के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही सरकारः मुख्यमंत्री…