हिमाचल

मुख्यमंत्री ने थपथपाई जिला पशु अत्याचार निवारण समिति की पीठ

गौ वंश की रक्षा के लिए सक्रिय जिला पशु अत्याचार निवारण समिति को मुख्यमंत्री सुखविंदर से शाबाशी मिली है। समिति के महासचिव व भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड से मनोनीत प्रतिनिधि एवं सीवीसी सस्य मदन लाल पटियाल, कोषाध्यक्ष्ज्ञ एवं संस्थापक सदस्य राष्ट्पति से पुरस्कार प्राप्त पर्यावरणविद सीता राम वर्मा ने बताया कि हाल ही में प्रदेश में आई भयंकर आपदा  में बड़े स्तर पर पशुधन का नुकसान हुआ है।

हजारों पशुओं की मौत हो जाने की सूचना है। इस त्रासदी से निपटने के लिए सरकार द्वारा स्थापित राहत कोष के लिए जिला पशु अत्याचार निवारण समिति ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपए की राशि का चेक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को शिमला जाकर सौंपा।

मदन लाल पटयाल व सीता राम वर्मा ने बताया कि इस पहल के लिए मुख्यमंत्री ने उनका आभार जताया व जो काम गोवंश की रक्षा के लिए किया जा रहा है उसके लिए उनकी पीठ थपथपाई।

इस मौके पर समिति को मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार एक गाय की मौत पर 55 हजार रूपए का जुर्माना दे रही है। प्रदेश के 44 पशु चिकित्सालयों में पशु एंबुलैंस की सुविधा प्रदान की जा रही है जिससे पशुपालकों को औषधालयों के चक्कर न काटना पड़ें। घर द्वार पर ही पशुओं का उपचार व टीकाकरण किया जाएगा।

इससे पशुपालकों के समय की भी बचत होगी व फार्मासिस्टों की फीस से भी निजात मिलेगी। पटयाल व वर्मा ने कहा कि बृज राज गो सदन मैगल वर्ष 2000 से भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है। गो सेवा आयोग एवं गोसंवर्धन बोर्ड हिमाचल प्रदेश से पंजीकृत है। गो सदन मैगल घायल दुर्घटनाग्रस्त गोवंश का पशुपालन विभाग के चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जाता है।

उन्होंने बताया कि हर महीने पशु चिकित्सकों की टीम गो सदन में आश्रित गो वंश का चैकअप करती है। गो सदन में दूसरे जिलों से आने वाली घायल गोवंश का भी उपचार किया जाता है व इन्हें भी आश्रय दिया जा रहा है। जिला प्रशासन और उपनिदेशक पशुपालन विभाग मंडी के मार्गदर्शन में संचालित है।

नगर निगम मंडी शहर के लावारिस बैलों को सालों से मैगल गो सदन में भेजता रहता है। जिला एसपीसीए  मंडी द्वारा श्री कृष्ण गो सदन कुन्नू भी संचालित है। यही कारण है मंडी शहर से लेकर जोगिंदरनगर तक कोई भी लावारिस गो वंश सड़कों पर दिखाई नहीं देता है।

मदन लाल पटयाल व सीता राम वर्मा भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड से अनेक बार प्रशिाण प्राप्त कर चुके हैं। बृज राज गो सदन मैगल की गतिविधियों व उपलब्धियां राष्ट्रीय पत्रिका चेन्नई से भी प्रकाशित हो चुकी हैं।

Kritika

Recent Posts

चुनाव डयूटी पर तैनात मतदाता सुविधा केंद्रों में करेंगे मतदान: डीसी

धर्मशाला, 16 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि सभी मतदान दल…

14 hours ago

धर्मशाला: 18 को धौलाधार कॉलोनी में बिजली बंद

धर्मशाला, 16 मई: सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला ने बताया कि 18 मई, 2024 (शनिवार)…

14 hours ago

आबकारी विभाग ने 1.16 लाख लीटर अवैध शराब बरामद की

आबकारी विभाग ने लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत गत दो सप्ताह के भीतर जिला सिरमौर, सोलन,…

14 hours ago

भारी वाहनों के लिए मनाली -बारालाचा -लेह मार्ग अभी बंद

 केलांग 16 मई : जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के दारचा से आगे बारालाचा दर्रा लेह…

14 hours ago

आपका एक-एक वोट केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा: कंगना

कुल्लू: भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कांग्रेस नेताओं को उनके पाकिस्तान समर्थित बयान के लिए…

14 hours ago

गर्लफ्रेंड की हत्या कर लाश को बैग में पैक कर ठिकाने लगाने का प्रयास

हिमाचल प्रदेश को भले ही शांत राज्य माना जाता हो, लेकिन यहां भी अब लगातार…

15 hours ago