हिमाचल

मुख्यमंत्री ने शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल-2023 का टीजर जारी किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार देर सायं यहां शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल-2023 का टीजर जारी किया। यह फेस्टिवल 12 से 15 अक्टूबर, 2023 तक हिमाचल पर्यटन विभाग और दि-ग्लाइड इन के संयुक्त तत्वावधान में शिमला के समीप जुन्गा में आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष वर्ष मानसून के दौरान लगभग तीन माह तक प्रदेश में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ जैसी घटनाओं के कारण भारी क्षति हुई है। प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय पर भी इस प्राकृतिक आपदा के कारण प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा से उबरने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया। प्रदेश में अब जनजीवन सामान्य है और आवागमन के लिए सभी सड़कें खोल दी गई हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन गतिविधियों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल के आयोजन से साहसिक गतिविधियों के साथ-साथ पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में साहसिक पर्यटन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दे रही है। जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रदेश में सभी पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर एस बाली, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजीव कुमार, ग्लाइड इन के प्रबन्ध निदेशक अरुण रावत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Kritika

Recent Posts

‘सरकार की देनदारियों के चलते अस्पतालों में नहीं मिल पा रहा आयुष्मान और हिमकेयर योजना का लाभ’

भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार ने भाजपा द्वारा…

12 hours ago

लाहौल स्पीति में 624बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता घर से कर रहें मतदान

केलांग: लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत लाहौल स्पीति (21) जनजातीय विधानसभा क्षेत्र…

12 hours ago

विश्व प्रसिद्ध रौरिक आर्ट गैलरी में भारत से लगभग चित्रकारों के लिए 3 दिवसीय प्रदर्शनी

आज विश्व प्रसिद्ध रौरिक आर्ट गैलरी नगर मनाली हि o प्र o में स्पंदन 3…

12 hours ago

बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला : मुख्यमंत्री

बड़सर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बड़सर के बिके हुए पूर्व विधायक…

12 hours ago

ज्वालामुखी में हंस फाउंडेशन का स्वास्थ्य शिविर

ज्वालामुखी मेडिकल ब्लॉक में कार्यांवित संस्था हँस फाउंडेशन की मोबाईल मेडिकल यूनिट 2 ने 19…

13 hours ago

शिमला पहुंचे AICC प्रवक्ता आलोक शर्मा ने 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का किया दावा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता आलोक शर्मा ने शिमला में प्रेस वार्ता के…

13 hours ago