हिमाचल

मुख्यमंत्री ने 7 दिन हमीरपुर के गली-मौहल्लों में लगाए, परन्तु व चुनाव हारे: बिंदल

मुख्यमंत्री ने 7 दिन हमीरपुर के गली-मौहल्लों में लगाए, परन्तु व चुनाव हारे : बिंदल

यह उपचुनाव लोभ, लालच व भय के आधार पर काग्रेस द्वारा जीता गया

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पिछले डेढ़ वर्ष से चल रही है। इस मध्य लोकसभा चुनाव हुए सरकार ने पूरी ताकत झोकी, करोड़ों रू व सरकारी मशीनरी लगाई, परन्तु भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मादी के काम पर व भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से चारों लोकसभा सीटें जीती। इन लोक सभा चुनावों में 68 विधानसभाओं में से 61 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा जीती।

उन्होंने कहा की 10 जुलाई के तीन उपचुनावों में भाजपा ने हमीरपुर सीट जीती और मुख्यमंत्री महोदय के अपने जिला की सीट भाजपा ने जीती। मुख्यमंत्री ने करोडों रू इस उपचुनाव पर लगाये, पूरी सरकार को चुनाव अभियान में लगाया, उम्मीदवार पर निराधार मुकदमे बनाये गए। उन्होंने कहा की भाजपा को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए डर, भय और आतंक का माहौल प्रदेश में खड़ा किया गया। मुख्यमंत्री ने 7 दिन हमीरपुर के गली-मौहल्लों में लगाए, परन्तु व चुनाव हारे।

बिंदल ने कहा की नालागढ़ के चुनाव में काग्रेस पार्टी ने व मुख्यमंत्री जी ने करोड़ो रू व्यय किए। हर मौहल्ले में दारू के अड्डे व नशे के अड्डे खोल दिए। लोगों को बन्दूक की नोक पर धमकाया गया।
इसी प्रकार से देहरा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के पीछे बड़ी मात्रा में पुलिस बल लगा कर रखा, करोड़ों-करोड़ों रू की दारू व धन का व्यय किया गया.

हर चुने हुए प्रतिनिधियों को डराया व धमकाया गया। यह उपचुनाव लोभ, लालच व भय के आधार पर काग्रेस द्वारा जीता गया। हिमाचल की जनता यह सब जानती है कि भारी भरकम भ्रष्टाचार के आरोप सरकार पर लग रहे हैं, वह धन किस काम पर लगाया गया है। इसके कई प्रमाण हमारे समक्ष है। उन्होंने कहा की हिमाचल में सरकार चुनाव लड़ रही थी ना की कांग्रेस पार्टी।

Kritika

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

3 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

3 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

3 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

3 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

17 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

18 hours ago