बुधवार देर रात हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत अचानक बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है. जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पेट में इंफेक्शन होने के चलते उन्हें अस्पताल लाया गया है.
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का अल्ट्रासाउंड करवाया गया है. अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट नॉर्मल है और उनकी हालत भी पूरी तरह स्थिर है. डॉक्टर्स ने मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य की जांच की है और सभी रिपोर्ट नार्मल पाई गई हैं. वे अभी इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती हैं. उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. ऑब्जर्वेशन में उनके कई अन्य टेस्ट भी किए जाएंगे.
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…