हिमाचल

अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान कल जिला कांगड़ा के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री

अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान हिमाचल प्रदेश कर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल जिला कांगड़ा के दौरे पर रहेंगे. कल यानी मंगलवार को सुबह 7:50 पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का काफिला हिमाचल भवन चंडीगढ़ से चंडीगढ़ हवाई अड्डे के लिए रवाना होगा करीब 8:15 पर मुख्यमंत्री चंडीगढ़ के हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे.

इसके बाद करीब 8:45 पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का हैलीकॉप्टर कांगड़ा हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरेगा.

9:45 पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का हैलीकॉप्टर कांगड़ा हवाई अड्डे पर उतरेगा जिला कांगड़ा में पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा.

इसके उपरांत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का काफिला 9:50 पर शाहपुर विधानसभा के लिए रवाना हो जाएगा. करीब 10:10 पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शाहपुर विधानसभा पहुंचेंगे.

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने के उपरांत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शाहपुर में नए बनने वाले पुलिस स्टेशन की आधारशिला रखेंगे और मौके पर उपस्थित लोगों की समस्याओं को भी सुनेगे करीब 10:45 पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का काफिला चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के लिए रवाना हो जाएगा.

11:45 पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर पहुंचेंगे यहां पर मुख्यमंत्री ड्रोन कॉन्क्लेव कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का रात्रि ठहराव पालमपुर में ही रहेगा.

Kritika

Recent Posts

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

9 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

10 hours ago

रैगिंग के आरोपी विद्यार्थी की बिना वारंट के होगी गिरफ्तारी, हो सकती है तीन साल की सजा

  Hamirpur:होटल प्रंबधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर की एंटी रैगिंग समिति की बैठक वीरवार को संस्थान…

10 hours ago

कोट और मटाहणी स्कूल की छात्राओं को समझाया तनाव प्रबंधन

  Hamirpur: महिला एवं बाल विकास विभाग ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट…

10 hours ago

लक्ष्य तय करें और उसके लिए कड़ी मेहनत करें

एसडीएम संजय स्वरूप ने बाहनवीं स्कूल के विद्यार्थियों को दी नसीहत महिला एवं बाल विकास…

10 hours ago

Nahan: NSUI ने दिल्ली गेट के समीप फूंका मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी के मंत्री ने की थी बयान बाजी मंत्री…

12 hours ago