Follow Us:

मुख्यमंत्री 19 को दिल्ली जाएंगे, मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर आलाकमान में हो सकती है चर्चा

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सस्पेंस बरकरार हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंत्रिमंडल को लेकर अभी अपने पत्ते नही खोले है। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आलाकमान से चर्चा के बाद मंत्रिमंडल विस्तार या फ़ेरबदल पर फ़ैसला लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने ये भी नही बताया कि मंत्रिमंडल विस्तार सरकार के दो साल के जश्न के बाद मनाया जाएगा या पहले। इसी बीच मुख्यमंत्री 19 नवंबर को दिल्ली जा रहे हैं। माना जा रहा है कि यहां वे आलाकमान के साथ मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा कर सकते हैं।