हिमाचल

मुख्यमंत्री के चंबा दौरे से जनता को निराशा हाथ लगी: हंसराज

शिमला: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और चुराह से विधायक हंस राज ने कहा पिछले कल ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का चंबा दौरा हुआ, इस दौरे से चंबा वासियों को बहुत बड़ी उम्मीदें थी। जैसा प्रस्तावित दौरा था, मुख्यमंत्री को भरमौर के होली भी जाना था।

ऐसी भी हम अपेक्षा कर रहे थे कि मुख्यमंत्री चुराह, सलूणी, भटियात और पांगी तक का दौरा करेंगे, जैसे कि विदित है कि भारी बरसात के कारण पूरे हिमाचल प्रदेश में बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। मंडी, मनाली, कुल्लू, सिरमौर, सोलन, हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना और विशेषकर चंबा और किन्नौर के इलाकों में इस आपदा में सबसे ज्यादा क्षति हुई हैं।

लेकिन मुख्यमंत्री के इस दौरे से जनता को निराशा हाथ लगी है, सबसे बड़ी अचंभे वाली बात यह रही है कि जिस प्रकार से मुख्यमंत्री का दो दिवसीय दौरा प्रस्तावित था और उन्होंने यह दौरा बीच में ही छोड़ दिया।

मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करना चाहता हूं कि यदि आपके पास समय नहीं था, तो आपने अपने कैबिनेट के मंत्रियों को रात्रि कार्यक्रम में चंबा मिंजर में जरूर भेजा लेकिन आपने यह तक नहीं सोचा जिस मनोहर की हत्या हुई ना आप उसके परिवार से स्वयं मिलने गए ना आपने अपने मंत्रियों को भेजा।

आपके मंत्री मौज मस्ती करने के लिए चंबा मिंजर में जा रहे हो, नाच गाना कर रहे हो और दूसरी ओर जहां पूरा प्रदेश के त्राहि-त्राहि से है अपने मंत्रियों को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में नही भेजा। यह हिमाचल के लिए दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।

लोग जिस तरह से गारंटीयो के मामले में ठगे गए वैसे ही इस आपातकाल स्थिति ठगा हुआ महसूस कर रहे है, क्योंकि लोगों को बहुत बड़ी उम्मीदें थी। कल भरमौर के विधायक जनक राज ने भी इस मुद्दे को उठाया है।

इस दौरे के दौरान हमारे विधायक भी मुख्यमंत्री का इंतजार करते रह गए पर मुख्यमंत्री नहीं आए। दौरा में प्रस्तावित चंबा जिले में उद्घाटन और शिलान्यास भी मुख्यमंत्री नहीं कर पाए। यह चंबा की जनता के साथ एक बहुत बड़ा खिलवाड़ है, मैं चंबा की जनता के की तरफ से इस पूरे दौरे को असफल करार देता हूं।

मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूं कि आप समय निकालें और हिमाचल के हर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करें और अपने मंत्रियों को सख्त हिदायत दें कि हिमाचल की जनता के साथ इस आपदा की घड़ी में कार्यरत रहे।

उन्होंने कहा की यह भी घोर निंदा का विषय है कि इस बार चंबा के अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का राजनीतिकरण हुआ है, भाजपा के तीन विधायक इस ज़िले से जीते हुए हैं। आपने प्रशासन को ऐसी हिदायत दी हुई थी की एक भी विधायक को इस मेले में आमंत्रित नहीं किया है। इससे जनता और चुने हुए प्रतिनिधिअपमानित हुआ है और यह चंबा की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

आप ने विधानसभा चुनावों में तो जनता को ठग लिया पर 2024 के लोकसभा में आप ऐसा नहीं कर पाएंगे।

जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विभिन्न माध्यमों से हिमाचल को इस आपदा की घड़ी में राहत प्रदान करने का कार्य किया है, आपको उनका धन्यवाद करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने इस आपदा की घड़ी में सरकार का साथ दिया है.

उसके लिए भी आपको इनका धन्यवाद करना चाहिए। जो राहत राशि हिमाचल प्रदेश को मिली है उसमें से एक हिस्सा चंबा जिले को भी मिलना चाहिए, यहां सड़कों की बहुत हालत खराब है और आज भी एक बस इन सड़कों पर गिरती गिरती बची है

Kritika

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

4 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

4 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

4 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

5 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

20 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

20 hours ago