Categories: हिमाचल

पश्चिमी कमांड चण्डी मन्दिर के चीफ ऑफ स्टाफ ने की मुख्यमंत्री से भेंट

<p>पश्चिमी कमांड चण्डी मन्दिर चण्डीगढ़ के चीफ ऑफ स्टाफ ले. जनरल पी.के. बाली अति विशिष्ट सेवा मैडल, विशिष्ट सेवा मैडल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मंगलवार को ओक ओवर शिमला में भेंट की। भेंट के दौरान पारस्परिक हितों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि जनसंख्या के अनुपात के हिसाब से राज्य के अधिकतम सिपाही भारतीय सेना में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 1 लाख से अधिक पूर्व सैनिक हैं तथा सरकार ने उनके कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं आरम्भ की हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य के युवाओं द्वारा भारतीय सेना में दी जा रही सेवाओं के मध्यनजर राज्य के लिए भारतीय सेना में अलग हिमाचल बटालियन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।</p>

<p>जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचली युवाओं के लिए प्रादेशिक सेना के मुददे को उठाएगी। उन्होंने कहा कि सेना प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के समय राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग प्रदान करती है। मुख्यमंत्री ने सेना से आग्रह किया कि सासे हेलीपैड को नागरिक उड़ानों के लिए प्रयोग किया जाए।</p>

<p>ले. जनरल पी.के. बाली ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वे इस मामले को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने कहा कि सेना धर्मशाला में बनने वाले वार मेमोरियल के निर्माण में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

कांग्रेस का बड़ा एक्शन: हरियाणा के 10 नेताओं पर 6 साल के लिए निष्कासन की कार्रवाई

  New Delhi:  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने…

44 mins ago

स्पेसएक्स के नए कैप्सूल से सुनीता विलियम्स की वापसी की तैयारी

America/Agencies : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर…

51 mins ago

पंचायती और नगर निकाय उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस की टक्कर, सोलन में भाजपा की बढ़त

  Shimla : रविवार को हिमाचल प्रदेश में हुए नगर निकाय उपचुनावों में सोलन नगर…

1 hour ago

हिमाचल की प्रतिभा रांटा की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री

  शिमला: बॉलिवुड फिल्म निर्देशक किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर-2025 के लिए…

1 hour ago

रात के अंधेरे में एसीपी सुकन्या शर्मा ने ली महिला सुरक्षा की परीक्षा

Luckhnow/ Agencies। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुकन्या शर्मा…

2 hours ago

आंध्रप्रदेश जा रहा 15 लाख का सेब लदा ट्रक बीच रास्ते से गायब

शिमला: हिमाचल प्रदेश से लगभग ₹15 लाख मूल्य के सेब लेकर आंध्र प्रदेश जा रहा…

3 hours ago