Categories: हिमाचल

मुख्य सचिव के इस फरमान से अफसरों में मचा हड़कंप

सचिवालय में अफसरों की लेटलतीफी नई सरकार के मुख्य सचिव को अखरने लगी है। मुख्य सचिव विनीत चौधरी ने सचिवों को ऑफिस टाइमिंग में सुधार लेने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के 100 दिन में कामकाज पटरी में लाने के लिए नौकरशाही को आदेश के बाद मुख्य सचिव उसका अनुपालन करवाने में जुट गए हैं।

मुख्य सचिव ने सभी अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों, सचिवों और अतिरिक्त सचिवों को सुबह 10 बजे से पहले कार्यालय पहुंचने का फरमान सुनाया है। कुछ अधिकारियों के समय से नहीं आने से सचिवालय की कार्य संस्कृति पर सवाल उठते रहे हैं।

नए सरकार के गठन के बाद से मुख्यमंत्री जयराम ने वीरभद्र सरकार की कार्य संस्कृति पर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने वीसी फारका को हटाकर विनीत चौधरी को मुख्य सचिव का जिम्मा सौंपा।

मुख्य सचिव के जारी आदेश में साफ है कि अफसरों को अगर संबंधित विभाग की बैठक सचिवालय से बाहर करनी है तो उस स्थिति में देरी हो सकती है। मुख्य सचिव के इस आदेश को मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं से जोड़कर देखा रहा है।

Samachar First

Recent Posts

शारदीय नवरात्र 2024: 03 से 11 अक्तूबर तक, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Shimla: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा…

9 mins ago

हिमाचल में बनी शूगर, बीपी, बुखार, र्दद निवारक समेत 20 दवाएं फेल, दो निकली नकली

सीडीएससीओ ने अगस्‍त माह का ड्रग अर्ल्‍ट जारी कर दिया Solan: केद्रीय औषधि मानक…

1 hour ago

अक्‍तूबर से महगाई का करंट:300 यूनिट से अधिक खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्‍ताओं को 6.25/यूनिट लेगगा टैरिफ

Shimla: बिजली बेचकर देश के दूसरे राज्यों को रोशन करने वाले ऊर्जा राज्य हिमाचल…

2 hours ago

अमेरिका रवाना हुए मोदी, वैश्विक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना हो गए हैं।…

2 hours ago

राशिफल: कैसा रहेगा आज का दिन?

आज का राशिफल 21 अप्रैल 2024 , शनिवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

2 hours ago

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

16 hours ago