हिमाचल

जोगिंदरनगर: HRTC बस के नीचे आया 8 साल का मासूम, अस्पताल ले जाते वक्त मौत

मंडी: उपमंडल जोगिंदरनगर के मोहनघाटी में शनिवार सुबह बहुत दर्दनाक हादसा पेश आया जिसमें 8 साल के लड़के की परिवहन निगम की बस के नीचे आने से दुखद मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार 8 वर्षीय अमित निवासी मोहनघाटी अपने पिता लेखराज के साथ सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से सामान लेने आया था। इसी दौरान बैजनाथ से जोगिंदर नगर की ओर आ रही परिवहन निगम की बस के आगे अमित, सड़क के दूसरी ओर घर जाने के लिए भागा जिससे अचानक बस के नीचे आने से मौके में ही अमित की मौत हो गई।

लोगों की ओर से अमित को सिविल अस्पताल बैजनाथ ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस चौकी चौंतडा़ के प्रभारी यशपाल सिंह पठानिया ने बताया कि चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम करने के उपरांत परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर

शिमला/रामपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ़…

10 hours ago

चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया

शिमला: उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि आने वाले चुनावों…

10 hours ago

भ्रष्टाचार पर भारी पड़ा प्रधानमंत्री मोदी का स्वर्णीम युग : भाजपा

कांगड़ा: भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने फतेहपुर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया…

10 hours ago

विश्व पशु चिकित्सा दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

आज दिनांक 27 अप्रैल 2024 को जिला मंडी पशुपालन विभाग द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस…

10 hours ago

महिलाओं के 1500 रुपए पर वार-पलटवार! जयराम ठाकुर से सवाल पूछती सरकार!

हिमाचल प्रदेश के चुनावी मौसम में महिलाओं के सम्मान का मुद्दा गरमाता जा रहा है..…

11 hours ago

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित  पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना…

12 hours ago