Follow Us:

शिमलाः धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे, रिज मैदान के क्राइस्ट चर्च में पहुंचे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

पी. चंद, शिमला |

देश भर के साथ हिमाचल प्रदेश में आज क्रिसमस का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में भी क्राइस्ट चर्च में ईसाई धर्म के लोगों ने सुबह से ही प्रार्थना सभाओं में भाग लिया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भी क्राइस्ट चर्च जाकर प्रार्थना में भाग लिया और प्रदेश के लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। आज के दिन प्रभु ईशामसी का जन्म हुआ था। जिन्होंने दुनिया को शांति और भाईचारे का संदेश दिया।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि क्रिसमस का त्यौहार ईसाई धर्म के लोगों के लिए यीशु मसीह के प्रति श्रद्धा का दिन है। यीशु मसीह ने दुनिया को शांति और प्रेम से रहने का संदेश दिया था। मानव सेवा के लिए उन्होंने अपने प्राणों तक ही आहुति दे दी। केन्द्र की मोदी सरकार भी अल्पसंख्यकों के अधिकारों के संरक्षण का काम कर रही है। क्रिसमस सभी को शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है।