Categories: हिमाचल

शिमलाः नागरिक सभा ने DC ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन, कोरोना संकट के दौर में बिलों में छूट देने की मांग की

<p>वैश्विक महामारी कोरोना के दौर में शिमलावासियों को किसी तरह की राहत न मिलने पर शिमला नागरिक सभा ने सरकार और नगर निगम शिमला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नगर निगम शिमला की मासिक बैठक में शहरवासियों को बिजली, पानी, कूड़ा और प्रॉपर्टी टैक्स में छूट न मिलने पर शिमला नागरिक सभा ने सोमवार को डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार और नगर निगम से राहत देने की मांग की। शिमला नागरिक सभा के संयोजक विजेंद्र मेहरा ने प्रदेश सरकार और नगर निगम शिमला पर आरोप लगाया है कि कोरोना संकट के दौर में शहरवासियों को किसी तरह की कोई राहत नहीं दी है।</p>

<p>कोरोना संकट के समय शहर में पांच हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है लेकिन सरकार और नगर निगम शिमला शहरवासियों को किसी तरह की राहत नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक तरफ पीएम फंड के तहत 20 हजार करोड़ रुपए की आर्थिक पैकेज की घोषणा कर रहे हैं। लेकिन यह पैसा अमीरों को राहत प्रदान कर रहा है जबकि गरीब लोगों को इसका अभी तक कोई फायदा नहीं पहुंच पाया है। जिससे गरीब वर्ग परेशान हो गया है। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के दौरान शहर में काम करने वाले लोगों की नौकरी चले गई है और कई लोगों का कारोबार ठप हो गया है। ऐसे में शहरवासियों को बिजली, पानी, कूड़ा और प्रॉपर्टी टैक्स के बिलों में कोई राहत नहीं दी है।</p>

<p>ऐसे में बिजली और कूड़े के बिल भारी भरकम जारी कर दिए हैं। जिससे जनता की चिंता और सत्ता रही है। नागरिक सभा ने सरकार और निगम प्रशासन से शहरवासियों को राहत देने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा और जल्द इस बारे में निर्णय लेने की मांग की। नागरिक सभा ने शहरवासियों को राहत न मिलने पर 6 जुलाई को जनआंदोलन करने की चेतावनी दी है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

12 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

12 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

13 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

13 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

13 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

17 hours ago