Categories: हिमाचल

नादौन के हर घर में मिलेगा साफ पानी, सुक्खू ने योजना के लिए मंजूर कराए 10 करोड़

<p>हमीरपुर के नादौन विधानसभा क्षेत्र के हर घर में स्वच्छ जल पहुंचाने और खेतों की सिंचाई का लक्ष्य हासिल करने के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू संजीदगी से जुटे हुए हैं। उन्होंने 4 गांवों से जुड़ी दो और उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजनाओं के सुधारीकरण के लिए नाबार्ड से 10 करोड़ 11 लाख 66 हजार रुपये स्वीकृत कराए हैं।&nbsp; ये उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना झलाण-बसारल और अमलैहड़- भवडां नाम से संचालित हैं।</p>

<p>वर्तमान आबादी के हिसाब से दोनों योजनाओं के सुधारीकरण की जरूरत थी ताकि हर घर की दैनिक खपत के हिसाब से स्वच्छ जल और हर खेत को सिंचाई के लिए पानी पहुंचाया जा सके। सुधारीकरण से योजनाओं की क्षमता तो बढ़ेगी ही इनमें अत्याधुनिक उपकरण भी लगेंगे। अब इन योजनाओं में पानी मुख्य स्रोत से ही फिल्टर होकर आएगा। अभी तक योजना के मुख्य स्रोत में फिल्टर सुविधा नहीं है। भंडारण टैंक में आने के बाद फिल्टर कर पानी की आपूर्ति की जाती है। &nbsp;<br />
&nbsp;<br />
विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि उनका लक्ष्य हर घर के लिए दैनिक खपत के हिसाब से पानी की आपूर्ति कराना है ताकि लोगों को पीने के लिए साफ और शुद्ध जल मिल सके। इसके लिए नई योजनाएं स्वीकृत कराने के साथ ही पुरानी योजनाओं का सुधारीकरण कराया जा रहा है। इससे पहले भी वे कई पेयजल और सिंचाई योजनाओं के सुदृढ़ीकरण और सुधार के लिए करोड़ों रुपये मंजूर करा चुके हैं। उन्होंने ये राशि विधायक प्राथमिकता के तहत नाबार्ड से स्वीकृत कराई है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की सभी पेयजल आपूर्ति योजनाओं के मुख्य स्रोतों पर भी पानी के फिल्टर लगेंगे। जिससे दूषित पानी के बजाए टैंक में पानी साफ ही आएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

8 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

8 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

8 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

8 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

8 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

9 hours ago